Homeराज्यउत्तराखण्डहलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई...

हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल।

नैनीताल – ज्योलीकोट-नैनीताल-हलद्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हलद्वानी की ओर जा रही पर्यटकों से भरी कार महिंद्रा एक्सयूवी (UP 42AU 4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हलद्वानी भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूमकर वापस हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular