Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार जिले में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, चार वन तस्कर...

हरिद्वार जिले में वन विभाग को मिली बड़ी सफलता, चार वन तस्कर गिरफ्तार….

हरिद्वार: हरिद्वार वन प्रभाग ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काटने वाले एक बड़े तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। वन विभाग को बीते कुछ दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि पथरी रेंज सहित जिले के कई अन्य क्षेत्रों में खैर के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। इस सूचना के आधार पर वन विभाग ने एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी अभियान शुरू किया।

मुखबिर की सूचना पर देर रात वन विभाग की टीम ने पथरी रेंज में दबिश दी, जहां तस्कर खैर के पेड़ों को काटते हुए पाए गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से खैर की लकड़ियों के 32 नग बरामद किए गए, साथ ही पेड़ काटने के औजार भी जब्त किए गए हैं।

वन विभाग के डीएफओ (विभागीय वन अधिकारी) वैभव सिंह ने बताया कि यह गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में सक्रिय था और लक्सर तथा खानपुर रेंज में भी पहले बेशकीमती खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर चुका था। उन्होंने यह भी बताया कि गिरोह में कई अन्य आरोपी शामिल हो सकते हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। डीएफओ ने भरोसा जताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वन विभाग ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में वन संपदा की सुरक्षा को लेकर ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular