Homeराज्यउत्तराखण्डकोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे...

कोबरा गैंग की विदेशी ड्रग पैडलर दून पुलिस की गिरफ्त में, कब्जे से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद।

देहरादून – लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान देहरादून स्तिथ थाना राजपुर पुलिस द्वारा 12 मार्च को पेसिफिक हिल्स मसूरी रोड के पास से कोबरा गैंग के एक शातिर विदेशी महिला तस्कर सहित एक अन्य महिला व उसके पति को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 16.35 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई। अभियुक्तगणों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिन्हे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पूछताछ में अभियुक्ता संयु डायनाह द्वारा बताया गया कि वह यूगांडा देश की नागरिक है तथा वर्तमान में बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई है। वह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है, उसके द्वारा डिमाण्ड के हिसाब से दिल्ली से कोकिन को देश के अलग-2 हिस्सों में अपने एजेण्टों व पैडलरो को सप्लाई किया जाता है। पूछताछ में बताया गया कि वह एक निजी कम्पनी में मार्केटिंग हेड है तथा दिल्ली व अन्य जगहो से अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से कोकीन मंगवाता है। जिसे वह अपनी पत्नी, जो एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पूर्व अध्यापिका के साथ देहरादून में आयोजित होने वाली बड़ी–बड़ी पार्टियों में डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता है। साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत छात्रों को अपनी पत्नी के माध्यम से मादक पदार्थो की सप्लाई करवाता है, चूंकि उसकी पत्नी पूर्व में अध्यापिका थी, इसलिये कोई उन पर आसानी से शक नही करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular