
Flood Alert: दिल्ली के कई इलाकों में कल मंगलवार को बाढ़ का खतरा, हथनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी से बढ़ी चिंता – जानें किन क्षेत्रों पर है असर lदिल्ली : राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। हथनीकुंड बैराज से आज सुबह भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है, जिसके कल मंगलवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की संभावना है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।
कितना पानी छोड़ा गया?
-
सुबह 7 बजे: 2,72,745 क्यूसेक
-
सुबह 8 बजे: 3,11,032 क्यूसेक
-
सुबह 9 बजे: 3,29,313 क्यूसेक
-
सुबह 10 बजे: 3,21,653 क्यूसेक
यानि केवल तीन घंटे (7 बजे से 10 बजे तक) में 12 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया।
कहां पड़ेगा असर?
इस डिस्चार्ज का सबसे ज्यादा असर दिल्ली के निचले इलाकों पर होगा।
-
गढ़ीमांडू
-
उस्मानपुरा
-
यमुना बाज़ार
-
मयूर विहार पुस्ता
-
ओखला
इन इलाकों में पानी भरने का खतरा है। हालात बिगड़ने पर बस अड्डों तक पानी पहुंच सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सतर्क रहें और निचले इलाकों में रहने वाले लोग सावधानी बरतें।