Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलद्दाख में अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी...

लद्दाख में अभ्यास के दौरान सेना के पांच जवान शहीद, मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख।

देहरादून – केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में जेसीओ सहित पांच जवान की जान चली गई। यह दुर्घटना रात एक बजे के करीब चुशूल से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास हुई। नदी में अचानक आई बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ।

हादसे को लेकर सीएम धामी ने कहा कि लद्दाख में T-72 टैंक के नदी पार करने के दौरान अचानक जल स्तर बढ़ने से भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।

ईश्वर सभी दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में वीर जवानों की शहादत को शत्-शत् नमन!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular