Thursday, March 5, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड फायर सर्विस को जल्द मिलेंगे नए दमकल वाहन , 15वें वित्त आयोग...

फायर सर्विस को जल्द मिलेंगे नए दमकल वाहन , 15वें वित्त आयोग से हुआ बजट आवंटन…..

देहरादून : प्रदेश की दमकल विभाग को जल्द ही 20 नए दमकल वाहन मिलेंगे, जिससे फायर सर्विस की सेवा में सुधार होगा। इन वाहनों में छोटे और बड़े 20 वाटर और फोम टेंडर शामिल होंगे, जिन्हें चारधाम यात्रा से पहले विभिन्न जिलों की फायर सर्विस यूनिट और स्टेशनों पर तैनात किया जाएगा। इनमें से दो दमकल वाहन देहरादून जिले को भी आवंटित किए गए हैं।

विभाग के अनुसार, इन नए दमकल वाहनों की खरीद विभिन्न मदों से मिले बजट से की गई है। इनमें 10 वाटर टेंडर और 10 फोम टेंडर शामिल हैं। छोटे वाहनों को विशेष तौर पर पहाड़ी इलाकों और संकरे स्थानों पर तैनात किया जाएगा, जहां बड़ी गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल होता है।

फायर सर्विस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों प्रदेश में फायर सर्विस के भवनों और वाहनों की कमी का सामना करना पड़ रहा था। कई जिलों में फायर स्टेशन के भवन तक नहीं हैं। हालांकि, हाल ही में विश्व बैंक की मदद से 19 नए फायर स्टेशन और यूनिट्स के लिए बजट मंजूर हुआ था, और कुछ स्थानों पर काम भी शुरू हो चुका है। हरिद्वार के बहादराबाद में नया भवन बनकर तैयार हो गया है।

देहरादून : शहर में लगे फायर हाइड्रेंट गायब, कैसे बुझेगी आग - Fire hydrants  disappeared from city due to the Smart City works in Dehradun

देहरादून जिले में पिछले साल ही पांच पुराने दमकल वाहनों को निष्प्रयोग घोषित कर दिया गया था, जिनमें से एक वाहन 15 साल की सेवा के बजाय 26 साल तक कार्य कर चुका था। इन वाहनों के स्थान पर नए वाहनों की खरीद से फायर सर्विस की कार्य क्षमता में सुधार होगा।

इसके अलावा, विभाग ने 15वें वित्त आयोग से भी अच्छा खासा बजट प्राप्त किया है, जिससे छोटे फायर टेंडरों की खरीद की जाएगी। इन नए वाहनों के आने से फायर सर्विस के बेड़े को मजबूत किया जाएगा और राज्य में आग बुझाने की सेवाओं में बेहतर कार्यक्षमता देखने को मिलेगी।

निवेदिता कुकरेती, डीआईजी फायर सर्विस ने बताया कि विभाग की ओर से विश्व बैंक को भी दमकल वाहनों की खरीद के लिए बजट का प्रस्ताव भेजा गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2