Saturday, March 28, 2026
HomeUncategorizedफर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, जसपुर में मचा हड़कंप...

फर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, जसपुर में मचा हड़कंप |

जसपुर: उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में एक फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही हायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्निशमन अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें रात्रि के समय दूरभाष पर सूचना मिली कि जसपुर के ग्राम मंडुवाखेड़ा रोड स्थित हैदर अली की फर्नीचर गोदाम में आग लग गई है। सूचना मिलते ही तुरंत अग्निशमन टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया।

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग में करीब पांच से साढ़े पांच लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे और बड़ा नुकसान होने से बच गया।

अग्निशमन अधिकारियों ने इस घटना के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने के जोखिम को लेकर व्यापारियों और नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular