Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास रोड पर खड़ी बस में लगी...

हल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास रोड पर खड़ी बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मश्शकत के बाद आग पर पाया काबू।

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी के आरटीओ ऑफिस के पास में रोड पर खड़ी बस में आग लग गई, जिसके चलते आसपास अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क पर से आने जाने वाले लोग भी भयभीत हो गए।

सूचना मिलने पर आरटीओ चौकी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसने आग पर बहुत मुश्किल से काबू पाया। बताया जा रहा है कि बस रुद्रपुर सिडकुल में कर्मचारियों को लेकर आना-जाना करती थी, लेकिन एक महीने से बस सड़क पर ही खड़ी थी और आज इसमें आग लग गई। आग किन कारणों से लगी है, इसके बारे में तकनीकी टीम पता लग रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments