Homeराज्यउत्तराखण्डगैरसैंण के नवोदय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी बच्चे...

गैरसैंण के नवोदय विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सभी बच्चे सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

चमोली/गैरसैण – नवोदय विद्यालय गैरसैंण में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान यहां बच्चे सोए थे, लेकिन गनीमत रही कि आग बच्चों के कमरे तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंची।

विद्यालय की एक बिल्डिंग के हॉल में जो की टीन और फाइबर का बना हुआ है, इसमें चार पार्ट हैं। तीन पार्ट में बच्चे रात में सोए थे और चौथे भाग में बच्चों के रजाई गद्दे बिस्तर समान और खेल का सामान रखा हुआ था।

आगजनी शुरू हुई और पूरे फैब्रिकेटेड हॉल में लग गई। सारे बच्चे सुरक्षित हैं। किसी भी बच्चे को या स्टाफ कर्मचारी टीचर को हानि नहीं  हुई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्टोर में रखे बच्चों के रजाई गद्दा सामान बैग्स तथा खेल सामग्री जल गई है। आग पर काबू कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

3 COMMENTS

  1. Ищете, как совместить каникулы и учёбу? английский детский лагерь от YES Center — это безопасный отдых, насыщенная программа и ежедневная языковая практика. Профессиональные вожатые и преподаватели создают комфортную атмосферу для каждого ребёнка.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular