Homeराज्यउत्तराखण्डधनौल्टी में बहुउद्देशीय सहकारी समिति केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,...

धनौल्टी में बहुउद्देशीय सहकारी समिति केंद्र में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 5 लाख की नकदी और दस्तावेज जलकर राख…

टिहरी गढ़वाल – धनौल्टी के जौनपुर ब्लॉक स्थित भवान में सहकारिता विभाग के बहुउद्देशीय सहकारी समिति केंद्र में बीती रात शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। इस भीषण आगजनी में महत्वपूर्ण दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामग्री जलकर राख हो गईं। इसके साथ ही केंद्र में रखी 5 लाख रुपए की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

आग की जानकारी देते हुए सहकारिता सचिव ने किया खुलासा
सहकारिता सचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि बहुउद्देशीय सहकारी समिति स्यालसी (भवान) के सचिव उपेन्द्र चौहान ने शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की जानकारी दी। यह घटना बीते गुरुवार रात लगभग 10:30 बजे की है, जब आस-पास के लोग धुआं और आग की लपटें देखकर दौड़े और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

5 लाख की नकदी और दस्तावेज जलकर राख
प्रमोद कुमार ने बताया कि आग के कारण समिति के कार्यालय में रखी 5 लाख की नकदी, कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। वर्तमान में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष थत्यूड़ अमित शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आगजनी की इस घटना में 5 लाख की नकदी, कंप्यूटर और दस्तावेज जलने की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने की अन्य वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

#FireIncident #ShortCircuit #CooperativeSociety #Dhanolti #CashLoss #ImportantDocumentsDestroyed #PoliceInvestigation #LocalEfforts #DamagedProperty

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular