Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपरिवार बना कातिल ! जमीन के झगड़े में चाचा की हत्या, भतीजों...

परिवार बना कातिल ! जमीन के झगड़े में चाचा की हत्या, भतीजों पर डुबोकर मारने का आरोप

देहरादून:  सहसपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। मृतक की पहचान 65 वर्षीय वाजिद के रूप में हुई है, जिनका लंबे समय से अपने ही भाई-भतीजों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

बताया जा रहा है कि आज सुबह खेत की डोल (मेड़) पर किसी बात को लेकर वाजिद का अपने दो भतीजों से विवाद हो गया। मामला अचानक इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुंच गया। कुछ ही देर में गांव में खबर फैल गई कि वाजिद की उनके ही भतीजों ने हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

परिजनों का आरोप है कि वाजिद की खेत में मौजूद पानी में डुबोकर हत्या की गई। हालांकि, शव पर किसी तरह के स्पष्ट चोट या घाव के निशान नहीं मिले हैं।

सहसपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular