Homeराज्यउत्तराखण्डमहिला कर्मचारी का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल, दून पुलिस ने आरोपी को...

महिला कर्मचारी का फर्जी अश्लील वीडियो वायरल, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून – यूनिवर्सिटी के एक पूर्व छात्र ने महिला कर्मचारी का फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वह जनपद हरिद्वार का निवासी है।

10 सितंबर को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्लेमेंटाउन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि किसी व्यक्ति ने उनकी यूनिवर्सिटी की महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की साथ ही अपने मुखबीरों को भी सक्रिय किया।

आरोपी यूनिवर्सिटी से पूर्व में कर चुका है पढ़ाई

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी देहरादून आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अर्णव कुमार को क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अर्णव कुमार जो हरिद्वार के शिवालिक नगर का निवासी है और एक कंपनी में काम करता है, उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने महिला का फर्जी अश्लील वीडियो किसी एप के माध्यम से बनाया और उसे फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने बताया कि वह पूर्व में यूनिवर्सिटी का छात्र था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments