Homeराज्यउत्तराखण्डआबकारी विभाग ने कांच के पव्वों पर लगाया प्रतिबंध, कांच की बोतलों...

आबकारी विभाग ने कांच के पव्वों पर लगाया प्रतिबंध, कांच की बोतलों की जगह टेट्रापैक में बेची जाएगी शराब।

देहरादून – देश में मिलावटी शराब के बढ़ते मामलों के बीच, उत्तराखंड के आबकारी विभाग ने कांच के पव्वों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। अब से वित्तीय वर्ष 2025-26 से देसी मदिरा को कांच के पव्वों में नहीं बेचा जाएगा, बल्कि टेट्रा पैक में शराब की बिक्री होगी।

आबकारी आयुक्त हरि चंद्र सेमवाल ने कहा कि नववर्ष के उपलक्ष्य में हरिद्वार जिले में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें शीतला खेड़ा स्थित एक शराब की दुकान से मिलावटी देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद बृहस्पतिवार को लक्सर क्षेत्र में एक मिनी अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया, जिसमें भारी मात्रा में मिलावटी शराब कांच के पव्वों में भरी जा रही थी।

लक्सर में मोनू के घर पर छापेमारी कर अवैध शराब से भरे पव्वे, खाली कांच की बोतलें, ढक्कन, और सिरिंज जब्त किए गए। इन दोनों मामलों को देखते हुए आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में कांच की बोतलों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, और अब टेट्रा पैक में शराब की बिक्री होगी।

#Adulteration #IllicitLiquor #ExciseDepartment #DesiLiquor #TetraPack #Haridwar #Laksar #NewYearInspection #LiquorControl #FakeLiquorFactory #ExciseCommissioner #BanOnGlassBottles #IllegalLiquorBusiness #LiquorSeizure #UttarakhandNews #LiquorReform #TetraPackLiquor #LiquorSmuggling

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular