Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून के प्रेमनगर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश...

देहरादून के प्रेमनगर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश ढेर, एक फरार

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक लूट और मुठभेड़ की घटना सामने आई। एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर हो गया जबकि थानाध्यक्ष प्रमेनगर को भी गोली लगी है।

देहरादून के प्रेमनगर में लूट के बाद एनकाउंटर

देर रात कंट्रोल रूम के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की है और उसे गोली मार दी है। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां घायल व्यक्ति ने अपना नाम देवराज बताया। उसने बताया कि काले रंग की गुजरात नंबर की कार में सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर उससे लूट की और गोली मारकर फरार हो गए। लूटे गए सामान में करीब दो लाख रुपये, मोबाइल फोन, हिसाब-किताब की डायरी और जरूरी दस्तावेज शामिल थे।

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूरी पर जंगल की ओर जाती संदिग्ध कार दिखाई दी। पुलिस के करीब पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी छोड़कर जंगल की तरफ भाग गए। पीछा करने के दौरान बदमाशों ने फिर गोलीबारी की, जिसमें थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए।

एनकाउंटर में एक बदमाश हुआ ढेर

आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश, पीड़ित देवराज और घायल थाना प्रभारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान घायल बदमाश की मौत हो गई। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जिले भर में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके और अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई और पूछताछ में जुटी हुई है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular