Homeराज्यउत्तराखण्डरायपुर हत्याकांड में फ़रार अभियुक्तों और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग...

रायपुर हत्याकांड में फ़रार अभियुक्तों और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार।

देहरादून – रायपुर हत्याकांड में फ़रार अभियुक्तों के खिलाफ एसएसपी देहरादून की सख़्त कार्रवाई जारी। 2 अन्य बदमाशों के धरपकड़ के दौरान भी मुठभेड़। कार्रवाई में दोनों अभियुक्त गिरफ्त में। रायपुर हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में जुटी देहरादून पुलिस की स्पेशल टीम युद्धस्तर पर फ़रार अभियुक्तों की धरपकड़ में जुटी है।

इसी क्रम में मंगलवार देर शाम हरिद्वार रूड़की हाईवे पर फ़रार अभियुक्तों का पीछा करने व उनको रोकने के दौरान एक और मुठभेड़ की जानकारी सामने आयी हैं। पुलिस के अनुसार रुड़की हाईवे और आसपास के इलाकें में देहरादून पुलिस की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने घेराबंदी की। जिसके बाद मुठभेड़ की घटना हुई और जवाबी फायरिंग में फरार 2 अन्य बदमाशों के पैर पर गोली लगी। जिसके पश्चात उन्हें हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुठभेड़ के दौरान हिरासत में लिए गए अभियुक्त

1- मनीष कुमार सिंह ग्राम नारायणगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया उत्तर प्रदेश।

2- योगेश निवासी ललसाना थाना गंगानगर मेरठ उत्तर प्रदेश।

बता दें की देहरादून के रायपुर डोभाल चौक गोलीकांड में अब तक मुख्य आरोपी रामबीर सहित अन्य लोग को दून पुलिस के गिरफ्त में जा चुके हैं। रायपुर थाना क्षेत्र में घटित हत्याकांड में देहरादून पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात्रि को देहरादून पुलिस टीम व हरिद्वार पुलिस टीम की संयुक्त घेराबंदी में अभियुक्त मनीष, योगेश को पुलिस मुठबेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त मनीष व योगेश द्वारा पुलिस की घेराबंदी देखकर पुलिस पर फायर किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त मनीष व अभियुक्त योगेश के पैर पर गोली लगी एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्तों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर एसएसपी हरिद्वार से वार्ता की गई। एसएसपी देहरादून द्वारा एसपी सिटी देहरादून को अभियुक्तों की जानकारी व कोऑर्डिनेशन के लिए के लिए हरिद्वार भेजा गया। घायल बदमाशो को उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular