Homeराज्यउत्तराखण्डप्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेले का आयोजन, देहरादून में 215...

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में रोजगार मेले का आयोजन, देहरादून में 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुक्रवार को देशभर में आयोजित रोजगार मेले के तहत लगभग 51,000 नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसी क्रम में उत्तराखंड में देहरादून स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड डाक परिमंडल की मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उत्तराखंड डाक विभाग में 59 डाक सहायकों और डाक सेवकों के साथ रेलवे के 14, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 81, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 19, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 41 और आईआईएम सिरमौर के 1 नव नियुक्त को, कुल मिलाकर 215 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने सभी नव नियुक्त युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि वे तत्परता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें और देश की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने यह भी बताया कि रोजगार मेला प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन की प्राथमिकता को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएँ श्री अनसूया प्रसाद चमोला, रेलवे के श्री अनिल कुमार सैनी, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के श्री अरविन्द खंडूरी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के श्री राजीव कुमार सिंह, टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की मिस झरना दलाई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments