Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनिर्वाचन आयोग: मतदान सिर्फ दो चरणों में, 24 और 28 जुलाई को।

निर्वाचन आयोग: मतदान सिर्फ दो चरणों में, 24 और 28 जुलाई को।

केवल आपात स्थिति में ही होगा पुनर्मतदान, आयोग ने भ्रम से बचने की अपील की

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतदान तिथियों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में 24 और 28 जुलाई 2025 को ही संपन्न होंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि 20 जुलाई 2025 को जारी किया गया पत्र पुनर्मतदान संबंधी प्रक्रियात्मक व्यवस्था से जुड़ा है, जिसका मतदान की मूल तिथियों में परिवर्तन से कोई लेना-देना नहीं है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न आएं।

क्या कहा आयोग ने?
आयोग के सचिव श्री राहुल कुमार गोयल ने बताया कि यदि किसी पोलिंग स्टेशन या बूथ पर 24 जुलाई को किसी कारणवश मतदान नहीं हो पाता है, तो वहां पुनर्मतदान 28 जुलाई 2025 को कराया जाएगा। इसी प्रकार, यदि 28 जुलाई को मतदान बाधित होता है, तो संबंधित बूथ पर 30 जुलाई को पुनर्मतदान होगा।

सचिव के अनुसार, “ऐसी स्थिति में पुनर्मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2025 को ही की जाएगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि पुनर्मतदान की तिथियों की घोषणा हर चुनाव में नियमानुसार की जाती रही है, ताकि आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था पहले से तय हो।

यह भी पढ़े

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular