HomeUncategorizedअल्मोड़ा में गांव के बीचों-बीच बुजुर्ग महिला की हत्या, इलाके में मची...

अल्मोड़ा में गांव के बीचों-बीच बुजुर्ग महिला की हत्या, इलाके में मची सनसनी

अल्मोड़ा के एक गांव के बीचों-बीच बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी मच गई है। लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव के बीचों-बीच स्थित घर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गई। महिला के गले से गलोबंद गायब होने और शरीर पर चोट के निशान मिलने से लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अल्मोड़ा में गांव के बीचों-बीच बुजुर्ग महिला की हत्या

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव के बीचों-बीच स्थित घर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंगा देवी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक रोजमर्रा के कार्यों के लिए जब गंगा देवी घर से बाहर नहीं निकली तो पड़ोसियों ने उनके घर में जा कर देखा। जहाँ पर घर का दरवाजा खुला और टीवी चलता हुआ मिला। जबकि गंगा देवी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद पड़ोसियों ने महिला के पति और बेटे को फ़ोन कर जानकारी दी।

घर पर अकेली रहती थी वृद्धा 

पुलिस ने बताया कि गंगा देवी घर में अकेले रहती थी। महिला का पति मोहन सिंह, लमगड़ा बाजार में एक रेस्टोरेंट चलाता है और ज्यादातर समय वहीं रहता है। मृतका का बेटा रविंद्र चंडीगढ़ में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर पति और पुत्र ने गांव आकर मामले की जानकारी लमगड़ा पुलिस थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी।

लूटपाट के लिए हत्या की आशंका 

पुलिस के अनुसार मृतका के कानों से खून बह रहा था। गले पर निशान के साथ गलोबंद भी गायब था, जबकि अन्य आभूषण घर में सुरक्षित मिले। इससे घटना को लूटपाट के नजरिए से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन वारदात वाले घर का गांव के बीचों -बीच होने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। साथ ही इस से ग्रामीणों में डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular