Homeराज्यउत्तराखण्डहल्द्वानी की गुरु तेज बहादुर गली में ईडी की छापेमारी से हडकंप...

हल्द्वानी की गुरु तेज बहादुर गली में ईडी की छापेमारी से हडकंप…

नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी शहर के तिकोनिया स्थित गुरु तेज बहादुर गली में ईडी की छापेमारी से हड़कंप मच गया है। ईडी की यह छापेमारी सुबह से ही चल रही है। बताया जा रहा है कि सुरजीत सिंह नरूला के घर में ईडी की यह कार्रवाई चल रही है।

हल्द्वानी के सुरजीत सिंह के पुत्र मनप्रीत को ड्रग कनेक्शन के चलते साल 2019 में लंदन से गिरफ्तार किया गया था। 2023 में अमेरिकी जांच एजेंसी ने उसे रिमांड पर लिया। जिसके सामने मनप्रीत ने अमेरिका ने प्रतिबंधित ड्रग फेंटेनाइल, एलसीडी, एक्सटेसी, जैनेक्स, केटामाइन और ट्रामाडोल जैसी अनेको दवाई और ड्रग्स की सप्लाई की बात कबूली। उसे 8 साल कैद की सजा हुई है। उसके पास ड्रग से कमाई 15 हजार करोड डॉलर बताई जा रही हैं। फिलहाल ईडी की टीम कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। सूत्रों के अनुसार ईडी की रडार में हल्द्वानी के कई और लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular