Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनशे के सौदागर गिरफ्तार ! कंटेनर में छुपाकर ला रहे थे गांजा,...

नशे के सौदागर गिरफ्तार ! कंटेनर में छुपाकर ला रहे थे गांजा, पुलिस ने दबोचा….

किच्छा – पुलभट्टा इलाके में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की संयुक्त टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 434.738 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक राजू, निवासी ग्राम बेलवा थाना फरधान, जिला लखीमपुर खीरी, झारखंड से भारी मात्रा में गांजा लेकर बाजपुर पहुंचाने की फिराक में था।

पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर बरामद गांजा सील कर दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular