Homeराज्यउत्तराखण्डCRIME: वन्य जीव तस्करी पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दम्पती गिरफ्तार,...

CRIME: वन्य जीव तस्करी पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दम्पती गिरफ्तार, कार से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद

वन्य जीव तस्करी पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दम्पती गिरफ्तार, कार से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद।

देहरादून: एसएसपी दून के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। रायवाला पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक दम्पती को गिरफ्तार कर उनकी कार से संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए बरामद किए हैं।

रायवाला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने कोतवाली गेट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लाल रंग की KUV-100 कार को रोककर चेकिंग की। वाहन में सवार बेताबनाथ (35) एवं उसकी पत्नी बरखा, निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती, ऋषिकेश, किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। डिग्गी की तलाशी के दौरान पुलिस ने 14 छोटे-बड़े कछुए बरामद किए, जिनकी तस्करी कर दम्पती नजीबाबाद से ऋषिकेश ला रहे थे।

पुलिस पूछताछ में बेताबनाथ ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है तथा कछुओं को उसने नजीबाबाद के एक व्यक्ति से खरीदा था। दोनों आरोपी इन्हें स्थानीय खरीदारों को महंगे दामों में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दम्पती को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी:

बेताबनाथ, निवासी काले की ढाल सपेरा बस्ती, ऋषिकेश

बरखा, पत्नी बेताबनाथ, निवासी उपरोक्त

बरामदगी:

संरक्षित प्रजाति के 14 कछुए

इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, उपनिरीक्षक खुशाल सिंह रावत, हे.का. चन्द्रपाल, कांस्टेबल अमित सैनी एवं महिला कांस्टेबल ऋतु शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular