Homeराज्यदिल्लीDON'T MISS..प्रधानमंत्री दे रहे हैं करोड़पति बनने का मौका!

DON’T MISS..प्रधानमंत्री दे रहे हैं करोड़पति बनने का मौका!

modi-smiling

नई दिल्ली: नोटबंदी का नया साल आपको करोड़पति बना सकता है. दरअसल सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए लकी ग्राहक योजना की शुरुआत की थी जिसमें लोग 340 करोड़ तक के इनाम जीत सकते हैं.

प्रधानमंत्री कल डिजी धन व्यापार योजना और लकी ग्राहक योजना का पहला लकी ड्रॉ निकालेंगे. सौ दिन चलने वाली इस लकी ड्रा योजना का मकसद डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना है. इसके तहत 340 करोड़ रुपये इनाम दिए जाएंगे. इस ड्रा में यूपीआई, रुपे कार्ड, एपीएस, यूएसएसडी के तहत भुगतान करने वाले ही शामिल होंगे. सबसे ज्यादा लोग रुपे कार्ड से पेमेंट करने वाले ही चुने जाएंगे.

लकी ग्राहक योजना के विजेताओं का चयन रोजाना और हर हफ्ते किया जाता है. जबकि डिजि-धन व्यापार योजना में हर हफ्ते विजेताओं की घोषणा की जाती है. यह योजना 14 अप्रैल, 2017 तक जारी रहेंगी. इसके बाद एक मेगा ड्रा निकाला जाएगा.

 

Tags: @#modi@#-crorepati#$digipayment-

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular