Homeराज्यउत्तराखण्डडॉक्टर की देरी बनी मौत की वजह? गर्भवती ने एंबुलेंस में तोड़ा...

डॉक्टर की देरी बनी मौत की वजह? गर्भवती ने एंबुलेंस में तोड़ा दम

चमोली : चमोली जिले के थराली विकासखंड मे इस्थित कुराड़ के आफर तोक ग़ाव की एक गर्भवती महिला ने बीते सोमवार 108 एम्बुलेंस में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की सुबह मृतका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहा से उन्हे कर्णप्रयाग अस्पताल के लिये रेफ़र कर दिया गया। कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने महिला की जाच कर मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों की लापरवाही का आरोप :  

मृतका सरिता देवी के भाई पप्पू सोलियाल ने बताया कि गर्भवती महिला सरिता देवी (उम्र -35 साल) पत्नी नरेंद्र कुमार, को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार सुबह 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, लेकिन डाक्टर की नाइट ड्यूटी होने के कारण डाक्टर ने 3 घंटे देरी से गर्भवती महिला का चेकअप 11 बजे किया और थराली अस्पताल में ही डिलीवरी करवाने की बात कही गयी वहीं बाद में अस्पताल के चिकित्सा स्टाफ ने गायनोलाजिस्ट नहीं होने की बात कहकर लगभग 3 बजे महिला को कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया डाक्टरों व नर्स की लापरवाही के चलते नारायणबगड़ के समीप बगोली के आसपास महिला ने एम्बुलेंस में ही दम तोड़ दिया, उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस में आक्सीजन सिलेंडर और पंखे की विवशता भी नहीं थी।

ग्राम प्रधान लेटाल चमेली देवी ने बताया कि सरिता देवी के दो बच्चे नितिन कुमार (उम्र -15 वर्ष), पायल (उम्र -8 वर्ष) है, जो बेसहारा हो गए हैं, मृतका के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं, वाही परिवार मे शोक पसरा हुआ है। परिजनों ने इस सम्बन्ध में प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular