
खुशियों का त्यौहार दिवाली देश में धूमधाम से मनाया जाता है। अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व भारत में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिवाली का त्यौहार अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। ये भारत के अलावा सात और देशों में भी मनाया जाता है।
भारत ही नहीं दुनिया के 7 देशों में भी मनाई जाती है दिवाली
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दिवाली अब केवल भारत में ही हर्षोंलास से नहीं मनाई जाती। बल्कि ये त्यौहार वर्तमान में एक वैश्विक उत्सव बन गया है। दिवाली अमेरिका से लेकर लंदन तक आज के समय में दिवाली का त्यौहार मनाया जा रहा है। अब बात करते हैं उन देशों की जहां पर दिवाली का पर्व भारत की ही तरह धूमधाम ले मनाया जाता है। तो नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, कनाडा, मॉरीशस, त्रिनिदाद और टोबैगो में दिवाली मनाई जाती है।
नेपाल में धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली
श्रीलंका में भी दिवाली मनाई जाती है। जब भगवान श्री राम ने ने रावण का वध किया तो इसके बाद रावण के भाई विभीषण को लंका का राजा बनाया गया। विभीषण ने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दीपोत्सव का आदेश दिया था। तब से ही श्रीलंका में अमावस्या के दीन दीप जलाकर इस त्यौहार को मनाया जाता है। श्रीलंका में आज भी दिवाली मनाई जाती है।
सिंगापुर और कनाडा में भी होती है दिवाली सेलिब्रेशन
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन सिंगापुर जैसे देश में भी दिवाली का सेलिब्रेशन होता है। दिवाली के मौके पर सिंगापुर में सरकारी छुट्टी रहकी है और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इसके साथ ही कनाडा में भी दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है।
कनाडा में हर साल 5 नवंबर को गाइ फॉक्स नाइट यानी बोनफायर नाइट जिसे ‘न्यूफाउंडलैंड ट्रेडिशन’ नाम से भी जाना जाता है मनाई जाती है। इसे बिल्कुल दिवाली की तरह ही मनाया जाता है। इस दिन यहां खूब आतिशबाजी होती है और लोग खूब नाचते-गाते हैं। जबकि टोरंटो और वैंकूवर में बड़े स्तर पर दिवाली मेले लगते हैं और सांस्कृतिक आयोजन भी होते हैं।
मलेशिया की दिवाली है काफी मशहूर
मलेशिया की दिवाली भी दुनिया में काफी मशहूर है। मलेशिया में हिंदू सूर्य कैलेंडर के सातवें महीने में दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि यहां पर तमिल हिंदू ज्यादा रहते हैं तो थोड़ा अलग तरीके से दिवाली मनाई जाती है। यहां तमिल हिंदू समुदाय के लोग अपने बदन पर तेल लगाने के बाद भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
त्रिनिदाद एंड टोबैगो में दिवाली पर होता है राष्ट्रीय अवकाश
कैरिवियाई देश त्रिनिनाद और टोबैगो में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। इसलिए यहां पर भी दिवाली धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर दिवाली राष्ट्रीय अवकाश है और सभी धर्मों के लोग मिलकर इसे मनाते हैं। दिवाली के दिन यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम कहोते हैं। इनमें नाटक संवाद के जरिए सनातन धर्म का बखान किया जाता है। इसके साथ ही खास पकवान भी बनाए जाते हैं। ॉ
मॉरीशस में दीप जलाने के साथ होता है रावण दहन
मारीशस में भी दिवाली मनाई जाती है। कहा जाता है कि मारीशस की लगभग आधी आबादी हिंदू है इसलिए यहां पर दिवाली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। दिवाली पर यहां सार्वजनिक अवकाश होता है। दिवाली की रात यहां दिए जलाए जाते हैं। इसके साथी ही रावण के पुतले का भी दहन किया जाता है।