Thursday, March 12, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून में शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी का बड़ा फैसला, स्कूल और आंगनवाड़ी...

देहरादून में शीतलहर को लेकर जिलाधिकारी का बड़ा फैसला, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 08:30 बजे बाद खुलेंगे….

देहरादून : उत्तराखंड के देहरादून जिले में शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय और निजी स्कूलों, साथ ही समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों को 31 जनवरी, 2025 तक प्रातः 08:30 बजे के बाद ही संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

यह कदम शीतलहर और ठंड के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर छात्रों और कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल प्रबंधनों को समय पर आदेशों का पालन करने की हिदायत दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2