Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी सविन बंसल ने हनोल में किया मास्टर प्लान पर विचार विमर्श...

जिलाधिकारी सविन बंसल ने हनोल में किया मास्टर प्लान पर विचार विमर्श , स्थानीय सुझावों को किया शामिल….

देहरादून : मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझावों के आधार पर हनोल के धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का अंतिम खाका तैयार किया जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने हनोल में रात्रि प्रवास के दौरान मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूक धारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान हनोल के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया और स्थानीय लोगों से उनके सुझाव प्राप्त किए।

जिलाधिकारी ने बताया कि आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार कराया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। हनोल क्षेत्र में सड़क मार्गों का चौड़ीकरण, टोंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड, होम स्टे योजना, और ट्रैकिंग मार्गों का प्राकृतिक विकास किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, मास्टर प्लान में महासू महाराज मंदिर परिसर में अराइवल प्लाजा, पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, धर्मशाला, और आस्था पथ निर्माण जैसे कार्यों को शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया और आईएनआई डिजाइन कंपनी को शीघ्र टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular