Homeराज्यउत्तराखण्डसदन में यूसीसी पर चर्चा जारी, विधेयक पारित करने की दिशा में...

सदन में यूसीसी पर चर्चा जारी, विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं सरकार।

देहरादून – सदन में यूसीसी पर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरा देश उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लें। यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular