देहरादून – सदन में यूसीसी पर चर्चा जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज पूरा देश उत्तराखंड को देख रहा है। उत्तराखंड के लिए यह युगांतकारी समय है। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति के उत्थान के लिए सभी लोग सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लें। यह हर पंथ, हर समुदाय और हर धर्म के लिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सबके हित में है और किसी को भी चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। समान नागरिक संहिता का प्रदेश और देशवासियों को लंबे समय से प्रतीक्षा थी।
प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।… pic.twitter.com/LLKHizJB6Z
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) February 7, 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से विधानसभा में पेश विधेयक पर सम्मानित सदस्यों द्वारा सकारात्मक चर्चा की जा रही है। हम विधानसभा में प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।