Homeराज्यउत्तराखण्डसितारगंज में दूषित पानी से फैला डायरिया, 300 से ज्यादा मरीज अस्पताल...

सितारगंज में दूषित पानी से फैला डायरिया, 300 से ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती..

सितारगंज (उत्तराखंड): नगर के वार्ड नंबर 3 और 4 में बीते कई दिनों से मिल रहे दूषित पेयजल के कारण डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल गया है। भीषण गर्मी के बीच उल्टी-दस्त की शिकायतों के चलते नगर के सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

जिला उप चिकित्सालय सहित शहर के प्राइवेट अस्पतालों में सैकड़ों लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अब तक 300 से अधिक मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 50 से अधिक मरीज फिलहाल विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं।

डायरिया विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार ने जानकारी दी कि प्रभावित क्षेत्रों से लिए गए पानी के सैंपल में कैलीफॉर्म बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है, जो इस बीमारी का मुख्य कारण है।

स्थानीय सभासद रिहान अंसारी ने बताया कि वार्डों में अब भी डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। कई लोग टंकी का पानी छोड़कर वैकल्पिक स्रोतों से पानी पीने को मजबूर हैं। उन्होंने नगर प्रशासन से तत्काल साफ पानी उपलब्ध कराने और जल शुद्धिकरण की व्यवस्था करने की मांग की है।

जनस्वास्थ्य व जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं कि गर्मी के इस मौसम में दूषित जल आपूर्ति जैसी लापरवाही क्यों हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular