Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीउत्तरकाशी: धराली के ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, सरकार से पुननिर्माण...

उत्तरकाशी: धराली के ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, सरकार से पुननिर्माण व उचित मुआवजे की मांग

उत्तरकाशी: आज जहाँ एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस मन रहा है। वहीँ दूसरी ओर उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली आपदा प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, पुनर्वास और पुननिर्माण की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

धराली में ग्रामीणों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जब देशभर में उत्सव का माहौल है, उसी समय उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली गांव में हालात अलग नजर आए। यहां के ग्रामीणों ने उचित मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा के लिए काली कमली क्षेत्र में एकत्र होकर जुलूस और प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की।

ADM और SDM मौके पर पहुंचे

इस बीच, धरने की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। बातचीत के लिए एडीएम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से को समझाने का प्रयास किया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिलाधिकारी भी स्थिति का जायजा लेने के लिए जल्द ही मौके पर पहुंचेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular