Homeराज्यउत्तराखण्डधामी कैबिनेट समाप्त, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यूसीसी पर नहीं हुई...

धामी कैबिनेट समाप्त, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, यूसीसी पर नहीं हुई चर्चा….

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज शनिवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में 18 प्रस्ताव आए, जिसमें से16 पास किए गए। यूसीसी पर आज कैबिनेट में चर्चा नहीं हुई। यूसीसी को लेकर 6 फरवरी को कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा।

कैबिनेट की ओर से लिए गए निर्णय

  • स्थानीय फसल प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गतकलस्टर में समूहों के माध्यम से परंपरागत फसलों के सत्यापित बीज का उत्पादन एवं वितरण के संबंध में।
  • उत्तराखंड घुड़सवार पुलिस सेवा संसोधन नियमावली 2024 को मंजूरी।
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सिविल न्यायालय लिपिक वर्गीय सेवा नियमावली 2007 में संसोधन।
  • जनपद चंपावत के तहसील पाटी को नगर पंचायत बनाये जाने का निर्णय।
  • नगर पालिका खटीमा के सीमा विस्तार का निर्णय।
  • ग्रामीण पेयजल योजना संचालन एवं रख रखाव नियमावली 2024 को मंजूरी।
  • उत्तराखंड ऑन डिमांड ठेका गाडी द्वारा परिवहन संसोधन नियमावली 2024।
  • मंडी परिषद की निर्धारित लागत सीमा में बढ़ोतरी को मंजूरी।
  • सहसपुर स्किल हब में 5 सेक्टर की ट्रेनिंग को मंजूरी बाजपुर आईटीआई बनेगा सेंटर आफ एक्सीलेंस।
  • उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का 22 व प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी।
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 2018-19 से 2022-23 तक के प्रतिवेदन सदन में रखने को मंजूरी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular