Homeराज्यउत्तराखण्डधामी कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, पर्वतीय क्षेत्रों में निजी...

धामी कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, पर्वतीय क्षेत्रों में निजी भूमि पर बना सकेंगे हैलीपैड मिलेगी 50% सब्सिडी।

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 प्रस्ताव पर कैबिनेट में अपनी मंजूरी दी है।  देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं।

कैबिनेट के अहम फैसले

  • कैबिनेट में तीन धन्यवाद प्रस्ताव आए, जिसमें उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल की मेजबानी, सिलक्यारा टनल हादसे में 41 मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू और तीन राज्यों में चुनाव जीत को लेकर प्रस्ताव पास हुआ जिस पर प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया।
  • न्यायायिक सेवा नियमावली में संशोधन।
  • उत्तराखंड उच्चतर नियमावली में भी संशोधन।
  • मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजनाओं के तहत छूटे हुए गांव को जोड़ा जाएगा।
  • वर्चुवली रजिस्ट्री करने की व्यवस्था को कैबिनेट ने दी मंजूरी।
  • चिकित्सा सेवा विभाग के तहत हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए पदों को मंजूरी।
  • पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज के लिए भी पदों को दी गई मंजूरी।
  • राजकीय हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में छुट्टी या पद रिक्त  होने पर प्रतिवादन शिक्षकों को रखने को मंजूरी। 200 एलटी और 250 रूपए प्रतिवेदन दिया जाएगा।
  • प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हेलीपैड बनाने को लेकर नई नियमावली को मंजूरी। निजी भूमि को लीज पर लेने या भू स्वामी को 50 प्रतिशत सब्सिडी का प्रवाधान।
  • नंदा देवी कन्या योजना के तहत जो बालिकाएं छूट गयी थी उनको योजना का लाभ देने को मंजूरी, 35088 बालिकाओं को मिलेगा लाभ।
  • ड्राइविंग लाइसेंस के ट्रायल के लिए अब चार्ज बैंक में भी दे सकेंगे, परिवहन विभाग मे ऑनलाइन माध्यम से होते कार्यों के लिए 100 रूपए का यूजर चार्ज लिया जाएगा।
  • G.B पंत गढ़वाल हिमालय पर्यावरण अध्ययन संस्थान को चौरास मे जमीन निशुल्क देने पर फैसला।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular