Homeराज्यउत्तराखण्डडीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल आज पूरा, अपने अनुभवों...

डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल आज पूरा, अपने अनुभवों को साझा करते वक्त हुए भावुक।

देहरादून – डीजीपी अशोक कुमार का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया। आज बृहस्पतिवार को देहरादून पुलिस लाइन में उनके लिए भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां अपने भाषण के दौरान अनुभव साझा करते वक्त वह भावुक हो गए।

30 नवंबर 2020 में डीजीपी बनने के दौरान ही उनके सामने अपार चुनौतियां थीं। उस वक्त कोविड काल चल रहा था। उन्होंने बताया कि इसके बाद तमाम आपदाएं आईं। पुलिस जनता के लिए बनी है। मैंने हमेशा पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम की है।

डीजीपी अशोक कुमार अपने तीन साल के कार्यकाल में पुलिस के लिए कई तरह के काम कर गए हैं। वहीं नए डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि अशोक कुमार पुलिस फोर्स के लिए विश्वकर्मा रहे हैं। उन्होंने आधारभूत ढांचे को मजबूत किया है।

वहीँ अब नये डीजीपी के तौर पर अभिनव कुमार पदभार ग्रहण कर पुलिस महानिदेशक की कमान संभालेंगे। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अभिनव कुमार ने अपनी प्राथमिकतायें भी बताई। जिसमे उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के लिए हाउसिंग योजना को धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी, साथ ही पुलिस कर्मियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके इसके लिए भी वह प्रयासरत रहेंगे। अभिनव कुमार ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स के चलन, बिगड़ती कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पर उनका विशेष ध्यान रहेगा। वहीँ बढ़ता साइबर क्राइम पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है, जिसकी रोकथाम के लिए पुलिस के हर एक वर्ग को ट्रेनिंग देने का काम भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular