Homeराज्यउत्तराखण्डडीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस के बजट के संबंध में की समीक्षा,...

डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस के बजट के संबंध में की समीक्षा, पुलिस महानिरीक्षक ने नए निर्माण कार्यों के विषय में दिया प्रसूतीकरण।

देहरादून – अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।

विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय एवं नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम ने पुलिस महानिदेशक महोदय को वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रावधानित धनराशि, आंवटित अनुदान के सापेक्ष व्यय, स्वीकृत एवं प्रचलित निर्माण कार्यों, नए निर्माण कार्यों आदि के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया।

उक्त समीक्षा गोष्ठी में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा निम्न निर्देश दिये गये–

1. पुलिस विभाग के कुल बजट का बेहतर उपयोग किया जाए ।

2. यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों में निर्माण एजेन्सियों द्वारा अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए ।

3. सभी प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों की बिल्डिंग इनवेन्ट्री बना ली जाए, जिससे भवनों का अनुरक्षण समय से हो सके ।

4. सभी थाने/ चौकियों / पुलिस लाइनों/ को महिला कार्मिकों एवं आगन्तुकों के लिए महिला फ्रेन्डली बनाया जाए ।

5. पुलिस भवनों को पर्यावरण फ्रेन्डली बनाये जाने पर जोर दिया जाये । नए निर्माण वाले भवनों में सौर उर्जा उत्पादन प्रणाली एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली का उपयोग हो। साथ ही पुराने भवनों को भी इस हेतु चिन्हित किया जाए ।

6. प्रगतिशील निर्माण कार्यों के लोकार्पण का कलैन्डर बना लिया जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments