Homeराज्यउत्तराखण्डसोनप्रयाग में नदी किनारे गिरा गाजियाबाद से आया श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया...

सोनप्रयाग में नदी किनारे गिरा गाजियाबाद से आया श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग/सोनप्रयाग – रुद्रप्रयाग जिले के सोनप्रयाग में आज सुबह पावर हाउस के पास गाजियाबाद निवासी व्यक्ति घोड़े से साइड लगने के कारण नदी में जा गिरा। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग से संपर्क किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचते ही तेजी से बचाव कार्य में जुट गई।

घटनास्थल पर देखा गया कि व्यक्ति घायल अवस्था में नदी किनारे फंसा हुआ था। बिना समय गवाए एसडीआरएफ की टीम ने पूरी सावधानी और कुशलता से उस व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को सुरक्षित निकालने के बाद उसे स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।

#Rudraprayag #Kedarnath #Yatra #Devotee #Ghaziabad #fell #river #bank #Sonprayag #SDRF #rescued

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular