Homeराज्यउत्तराखण्डदेवभूमि शर्मसार: तीन नाबालिगों ने स्कूल में 4 साल की मासूम के...

देवभूमि शर्मसार: तीन नाबालिगों ने स्कूल में 4 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, इलाके मे हड़कंप

उधम सिंह नगर/सितारगंज – देवभूमि से एक बार फिर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सितारगंज में तीन नाबालिगों ने एक चार साल की मासूम के साथ हैवानियत की है। बच्ची स्कूल से रोते-रोते घर आई तब परिजनों के पूछने पर बच्ची ने आपबीती बताई। इस घटना के बाद से इलाके मे हड़कंप मच गया है।

 

चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में चार साल मासूम बच्ची से तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। आरोपियों की उम्र 9 साल, 11 और 14 वर्ष है। तीनों आरोपियों में से एक विशेष समुदाय का है। बवाल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने इलाके में भारी फोर्स तैनात कर दी है। दो आरोपियों को संरक्षण में ले लिया गया है। जबकि 14 वर्षीय विशेष समुदाय का किशोर फरार बताया जा रहा है।

स्कूल में बच्ची के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को सितारगंज के एक गांव की महिला पुलिस के पास पहुंची और उसने बताया कि उसकी चार साल की बेटी के साथ स्कूल के ही कुछ बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि बच्ची का एडमिशन नहीं हुआ था वो पढ़ने के लिए पास के ही सरकारी स्कूल जाया करती थी।

सोमवार को भी वो सुबह स्कूल गई थी। लेकिन करीब दो घंटे बाद वो रोते हुए घर वापस आ गई। जब महिला ने उस से रोने की वजह पूछी तो उसने बताया कि उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लड़कों ने उसके निजि अंगों को हाथ लगाया। मासूम की आपबीती सुन महिला कोतवाली पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया है। हालांकि अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस रिपोर्ट का इतंजार कर रही है। फिलहाल दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular