Home राज्य उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपरिवार किए केदारनाथ और...

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपरिवार किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, तीर्थ पुरोहितों ने किया स्वागत।

0
85

देहरादून – उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज गुरुवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ- बदरीनाथ के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री पहले केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगवान केदारनाथ  का जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने  उप मुख्यमंत्री  का स्वागत किया औऱ बाबा केदारनाथ का  प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बदरीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ में अल्प विश्राम के बाद वह देहरादून रवाना हो रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here