Homeराज्यउत्तर प्रदेशशादीशुदा है दीपिका,सोनाक्षी,जैकलीन...यूपी में रचाया है ब्याह...!

शादीशुदा है दीपिका,सोनाक्षी,जैकलीन…यूपी में रचाया है ब्याह…!

sonaविज़न 2020 न्यूज: यूपी में एक ऐसा मामला सामने आया जिसे देखकर आपको प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गुस्सा भी आएगा और हैरान होकर आपकी हंसी भी नहीं रुक पाएगी। यूपी में फर्रुखाबाद के खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑनलाइन साइट पर लापरवाही का एक ऐसा मामला आया है जहां विभाग ने कई बॉलिवुड अभिनेत्रियों के नाम राशन कार्ड जारी किए है। यूपी के फर्रुखाबाद जिले के फर्रुखाबाद विकास खण्ड, नवाबगंज में प्रशासन ने बड़ी चूक करते हुए कायमगंज तहसील के साहबगंज गांव में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज , सोनाक्षी सिन्हा , दीपिका पादुकोण और रानी मुखर्जी का नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं और राशन कार्ड की डिटेल्स के अनुसार ये सभी शादीशुदा हैं और यहीं की ही निवासी हैं। राशन कार्ड में इन तीनों की शादी यूपी के फर्रुखाबाद में रहने वाले राकेश चंद्र, साधु लाल, रामरूप और रमेश चंद्र से हो चुकी है। इनके नाम बाकायदा राशन भी आवंटित किया जा रहा है। विभाग के द्वारा की गई गड़बड़ी के खिलाफ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुहिम चलाई है, सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि दीपिका के नाम से जारी राशन कार्ड का नंबर 215920119259, जैकलीन का 215920119257, रानी मुखर्जी का 215920119261 और सोनाक्षी का 215920119256 राशन कार्ड नंबर है एक और चौंकाने वाली बात ये है की दीपिका को सामान्य श्रेणी से राशन कार्ड दिया गया है। जैकलीन, रानी और सोनाक्षी को पिछड़े वर्ग का बताया गया है और इस आधार पर राशन कार्ड दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular