Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: उत्तराखंड को मिली जल विद्युत परियोजना की सौगात, केंद्र से 120...

देहरादून: उत्तराखंड को मिली जल विद्युत परियोजना की सौगात, केंद्र से 120 मेगावाट की रूपसियाबगड़ योजना को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति…..

Hydropower Projectदेहरादून : उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग के बीच पिथौरागढ़ जिले में प्रस्तावित 120 मेगावाट की सिरकारी भयोल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की वन सलाहकार समिति ने परियोजना के लिए 29.997 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी है।

यह परियोजना पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है—जिसमें अधिकांश संरचनाएं भूमिगत होंगी और कोई भी ईको सेंसिटिव या संरक्षित क्षेत्र प्रभावित नहीं होगा। साथ ही परियोजना में किसी भी प्रकार के विस्थापन की आवश्यकता नहीं होगी।

इस परियोजना से राज्य को सालाना करीब 529 मिलियन यूनिट बिजली मिलने की उम्मीद है, जिससे ऊर्जा जरूरतों को काफी हद तक पूरा किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular