Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डसंविधान बचाने निकले थे उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , अपना मोबाइल भी...

संविधान बचाने निकले थे उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , अपना मोबाइल भी न बचा पाए !!

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस ने आज देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। इस रैली में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ ही उत्तराखंड कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रैली में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने एक-एक कर मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एकजुटता का संदेश दिया।

Image

हालांकि रैली के समापन पर एक अप्रिय घटना सामने आई। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के दोनों मोबाइल फोन मंच पर भीड़भाड़ के दौरान चोरी हो गए। करन माहरा के सलाहकार अमरजीत सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुछ असामाजिक तत्व मंच पर चढ़ आए और मौके का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चुरा लिए।

उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी ने अनजाने में मोबाइल ले लिए हैं और अब लौटाना चाहता है, तो पार्टी उनके लौटाने का इंतजार कर रही है। अन्यथा, जल्द ही पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मोबाइलों को सर्विलांस पर लगाने की भी मांग की जाएगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular