Homeराज्यउत्तराखण्डDehradun: महापौर सौरभ थपलियाल ने की सीएम धामी से मुलाकात, विकास कार्यों...

Dehradun: महापौर सौरभ थपलियाल ने की सीएम धामी से मुलाकात, विकास कार्यों को लेकर अहम बातचीत

महापौर सौरभ थपलियाल देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी और महापौर देहरादून के बीच विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

महापौर देहरादून ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाक़ात

सौरभ थपलियाल और सीएम धामी ने देहरादून नगर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, शहरी अवसंरचना, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और जनहित से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर की वर्तमान आवश्यकताओं और नगर के विकास को ध्यान में रखते हुए कुछ मुख्य मांगें सीएम के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी बिंदुओं पर गहनता से विचार करते हुए देहरादून नगर के विकास को राज्य सरकार की प्राथमिकता बताते हुए प्रस्तुत मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वाशन दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं के विस्तार और शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए राज्य सरकार नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कदम उठाएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular