Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: ऋषि विहार में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार;...

देहरादून: ऋषि विहार में चल रहा था ऑनलाइन सट्टे का काला कारोबार; STF और दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपी गिरफ्तार, 17 मोबाइल और 22 ATM बरामद

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अपराध मुक्त किये जाने के लक्ष्य के तहत अपराधियो के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्देशों पर पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त संगठित गिरोहों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत बसन्त विहार क्षेत्र में आईपीएल मैचो में ऑनलाइन सट्टेबाजी की सूचना पर प्रभावी कार्यवाही हेतु एसएसपी देहरादून तथा एसएसपी एसटीएफ द्वारा देहरादून पुलिस तथा उत्तराखण्ड एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई।  गठित टीम द्वारा दिनांक 07-05-2026 की रात्री में संयुक्त कार्यवाही करते हुए बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी में किराये के फ्लैट में चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। कार्यवाही के दौरान टीम द्वारा मौके से 05 अभियुक्तों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट एवं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाने की बात स्वीकार की गई। मौके पर अभियुक्तों के कब्जे से टीम द्वारा 03 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 एटीएम कार्ड एवं एयरटेल वाई-फाई कनेक्शन बरामद किये गये। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बसंत विहार में धारा 3/4 जुआ अधिनियम 1867 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणो द्वारा बताया कि वे लोग रेडीबुक बैटिंग एप के माध्यम से आईपीएल में आनॅलाईन सट्टा खिलाते है। इस एप के यूजर आईडी, पासवर्ड आदि सुमित यादव जो उनका बॉस है तथा दिल्ली गुड़गांव मे रहता है, उन्हें उपलब्ध कराता था। उक्त आई०डी० व पासवर्ड उसे दुबई से प्राप्त होते हैं, एप का एक्सेस प्राप्त होने के बाद उनके द्वारा सट्टा खेलने वालो के यूजर आईडी व पासवर्ड बनाये जाते हैं और उनसे एकाउंट में पैसे जमा कराने के बाद उन्हें ऑनलाइन सट्टा खिलवाया जाता है।  कार्यवाही के दौरान टीम को अभियुक्तों के ऐसे कई बैंक एकाउन्टो की जानकारी मिली है, जिनमे पैसे का लेन-देन किया जा रहा था, जिसकेे सम्बन्ध में जांच की जा रही है।
अभियुक्तों से पूछताछ में जानकारी मिली कि उक्त फ्लैट अंकित कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी: ग्राम- मोहम्मदपुर इमलीखेडा, तहसील रूडकी, जिला हरिद्वार का है, जिसे सुमित यादव द्वारा अभियुक्तों को किराये पर दिलवाया गया था तथा बीच-बीच में वो स्वंय भी देहरादून उक्त फ्लैट में आया-जाया करता था। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों से पूछताछ में सुमित यादव के बडे स्तर पर ऑनलाइन सट्टे में लिप्त होने के साथ-साथ उसके पूर्व में महादेव बैटिंग एप व उसके मालिक सौरभ चन्द्राकर से भी जुड़े होने व महादेव बैटिंग एप के भारत में बैन होने के पश्चात उसके द्वारा रेडीबुक बैटिंग एप पर काम प्रारम्भ करने की जानकारी भी पुलिस को प्राप्त हुई है। साथ ही महादेव एप व रेडीबुक बैटिंग एप के भारत में प्रतिबन्धित होने के कारण उसके संचालको द्वारा उसे दुबई से संचालित किया जाना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। टीम द्वारा सभी बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं बैंकिंग दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के सम्बन्ध में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
1- सुनील शर्मा निवासी- सरगुजा, छत्तीसगढ़
2- संदीप गुप्ता निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
3- संदीप कुमार निवासी औरंगाबाद, बिहार
4- अकरंद शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
5- अभिषेक शर्मा निवासी सरगुजा, छत्तीसगढ़
बरामदगी :-
1-  03 लैपटॉप
2-  17 मोबाइल फोन
3-  22 एटीएम कार्ड
4-  एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन
5-  ऑनलाइन सट्टेबाजी से संबंधित डिजिटल सामग्री
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular