Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून होटल मैनेजमेंट के छात्रों से लाखों की ठगी, विदेशों में नौकरी...

देहरादून होटल मैनेजमेंट के छात्रों से लाखों की ठगी, विदेशों में नौकरी का दिया था झांसा

fraudदेहरादून: होटल मैनेजमेंट के छात्रों को विदेशों में नौकरी का झांसा देकर आरोपियों ने लाखों रूपए हड़प लिए। छात्रों को जाली वीज़ा और टिकट दिए गए जिसके चलते उन्हें एयरपोर्ट से वापस भेजा गया। पीड़ित की तरफ से दी गयी तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 12 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है।

 विदेशों में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का आरोप

बता दें कि धर्मपुर निवासी नलिन मुलासी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में लेक्चरर है। 29 अक्टूबर 2024 को उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से बार और होटल जॉब से संबंधित विदेशों में नौकरी का एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसके बाद हुई बातचीत में मैसेज करने वाले ने अपना नाम विक्रम गोसाई मैनेजर रिधान्या प्लेसमेंट लिखा था। उनके पास होटल मैनेजमेंट कोर्स में कई छात्र थे तो प्लेसमेंट के संबंध में मैसेज में दिए नंबर पर बात की गई।

पैसे लेकर युवकों को फ़र्ज़ी टिकट और वीजा पकड़ाया

विक्रम गोसाई ने बतया कि उनका स्वराज प्लाजा राजपुर रोड पर रिधान्या प्लेसमेंट सर्विस के नाम से एक कार्यालय है। विक्रम गोसाई ने बच्चों को नौकरी के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया। विक्रम गोसाई ने कहा कि वैसे तो वह अधिकतर बाहर रहता है, लेकिन वह ऑनलाइन काम करता है। बातचीत दौरान विक्रम गोसाई ने बताया कि उसने मनीष की ओमान,परवीन की कुवैत और जयवीर की मालदीव की होटल में नौकरी लगवाई है। उसके बाद विक्रम गोसाई ने मार्च 2025 में पीड़ित को मालदीव में एक रिजॉर्ट में 12 लड़कों की वैकेंसी का मैसेज भेजा।

ठगी करने के बाद से आरोपी फरार, पुलिस मामले की जाँच में जुटी

दस्तावेज जमा करवाने के बाद विक्रम गोसाई ने पीड़ित से 25 लाख रुपए ले लिए और उन्हें वीजा और टिकट दे दिए। जब युवक दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तब उन्हें एयरपोर्ट अथॉरिटी से पता चला कि वीजा और टिकट जाली थे। और युवकों को एयरपोर्ट से वापस भेजा गया। बाद में जब इस संबंध में पीड़ित ने विक्रम गोसाई से बात करने कि कोशिश कि तो उसने फोन नहीं उठाया। कार्यालय जाकर पता चला कि ठगी के चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया है।

साथ ही विक्रम गोसाई ने यह रकम इरहान खान, प्रियंका गुसाई, बाल कृष्ण सिंह, सूरज सिंह बिष्ट, संदीप, अनिल कुमार, स्वाति लखेड़ा, कुणाल पांडे, अजय, सचिन और रवि रावत के खाते में डाली है। थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी विक्रम गोसाई समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के अब पुलिस आगे मामले कि जांच कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular