Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदेहरादून: होली के दिन युवती से बदसलूकी, घर में घुसकर मारपीट और...

देहरादून: होली के दिन युवती से बदसलूकी, घर में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप, 20 लोगों पर केस

dehradun POLICEआया है। युवती ने आरोप लगाया है कि कुछ युवक उसके घर में घुस आए और उसके साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और कान की बालियां भी छीन लीं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत 15 से 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घर के बाहर स्कूटी पर बैठी थी युवती

पीड़ित युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होली के दिन वो अपने एक मित्र के साथ होली खेल रही थी। उसी दौरान वो घर के बाहर स्कूटी पर बैठी हुई थी। तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसे जबरदस्ती रंग लगाने की कोशिश करने लगे। युवती ने इसका विरोध किया, जबकि उसके मित्र ने भी इस हरकत पर आपत्ति जताई। इसके बाद युवती और उसका मित्र घर के गेट के अंदर चले गए। लेकिन आरोप है कि दोनों युवक गेट खोलकर जबरदस्ती घर के भीतर घुस आए।

समझाने पर करने लगे मारपीट

युवती और उसके मित्र ने आरोपियों को समझाकर घर से बाहर जाने को कहा, लेकिन इस पर आरोपी भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया। शोर सुनकर युवक के मित्र के पिता बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। बाद में किसी तरह परिवार और आसपास के लोगों ने मिलकर दोनों आरोपियों को घर से बाहर खदेड़ दिया।

थोड़ी देर बाद साथियों के साथ फिर लौटे आरोपी

पीड़िता के मुताबिक, मामला शांत होने के बाद कुछ समय के लिए स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन थोड़ी देर बाद वही दोनों युवक अपने कई साथियों के साथ दोबारा लौट आए और युवती तथा उसके मित्र पर हमला कर दिया। इस हमले में युवती और युवक समेत अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं।

सोने की चेन और बालियां छीनने का आरोप

युवती ने ये भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और कान की बालियां भी छीन लीं। मामले को लेकर थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर गुसाईं और मेडी नामक दो आरोपियों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, बदसलूकी और लूट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular