Tuesday, March 10, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक , लिए गए...

देहरादून: सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक , लिए गए 6 अहम फैसले ..

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में छह महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य हित से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

🔹 कृषि व कृषक कल्याण विभाग में 46 पदों की सीधी भर्ती के लिए नियमावली को मंजूरी दी गई है।
🔹 खनन विकास विभाग, बागेश्वर में 18 नए पद सृजित किए गए हैं।
🔹 सिंचाई विभाग में 53 किलोमीटर बाढ़ नियंत्रण कार्य हेतु प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें 5 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई।
🔹 PWD विभाग के 5 गेस्ट हाउस को PPP मोड पर विकसित किया जाएगा।
🔹 पैरामेडिकल कोर्सेज के लिए नई काउंसिल के गठन को मंजूरी मिली है।
🔹 महिला एवं बाल विकास विभाग को आबकारी विभाग से मिलने वाले 1% सेस हेतु नई नियमावली को स्वीकृति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2