Homeराज्यउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते घर के ऊपर गिरा मलबा, हादसे में एक...

भारी बारिश के चलते घर के ऊपर गिरा मलबा, हादसे में एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत एक घायल।

चमोली/जोशीमठ – भारी बारिश से कच्चे घर के ऊपर मलबा गिरने से हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबिक एक घायल है। घायल को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

कोतवाल राकेश भट्ट ने बताया कि पुलिस चौकी मारवाड़ी द्वारा रात लगभग डेढ़ बजे सूचना दी गई है कि मारवाडी चौकी के पास नेपाली मूल के कुछ लोग रहते हैं, जिनके दबे होने की सूचना है। मौके पर थाना हाजा से पुलिस फोर्स एसडीआरएफ को रवाना किया गया।

वहीं 108 को भी सूचना दी गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेसन चलाकर जेसीबी की मदद से दो व्यक्ति निकाले गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबिक दूसरे घायल व्यक्ति को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

मृतक व घायल
एम बहादुर उम्र 35 वर्ष ग्राम सुरखेत नेपाल (मृतक )
दिनेश बहादुर सन ऑफ प्रेम बहादुर ग्राम कालिकोट नेपाल उम्र 22 वर्ष (घायल)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular