Homeराज्यउत्तराखण्डCSC सेंटर पर छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने जड़ा ताला

CSC सेंटर पर छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने जड़ा ताला

देहरादून: जिला प्रशासन की टीम ने सहारनपुर रोड माजरा स्थित देवभूमि सीएससी सेंटर पर मारा छापा। जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर देवभूमि सीएससी सेंटर को सील करते हुए ताला जड़ दिया है।

CSC सेंटर पर छापेमारी, जिला प्रशासन ने जड़ा ताला

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर कई अनियमितताएं पाई गई। CSC सेंटर पर निर्वाचन संबंधी दस्तावेज पाए गए। जिसके बाद पूछताछ में सीएससी के संचालक सम्बंधित दस्तावेजों के बारे में जानकरि नहीं दे पाए। अब्दुल वसीम के नाम से संचालित CSC सेंटर की आईडी 2756 23770017 को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। केंद्र पर  रेट लिस्ट नहीं पाई गई, और ना ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण उपलब्ध था। जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में  छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन-सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनहित सर्वाेपरि है, और सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन निरंतर सघन निरीक्षण अभियान जारी रखेगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular