Saturday, March 28, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकलयुगी बेटे की हैवानियत : चाची को उतारा मौत के घाट ,...

कलयुगी बेटे की हैवानियत : चाची को उतारा मौत के घाट , मां की काट दी उंगलियां , आरोपी बेटा गिरफ्तार….

जसपुर (उत्तराखंड): उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मेघावाला गांव में नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से की गई इस हैवानियत में उसकी चाची की मौत हो गई, जबकि मां और चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हैं।

धारदार हथियार से किया हमला, चाची की मौत

आरोपी की पहचान सेंकी चौहान के रूप में हुई है, जो नशे की हालत में अपनी मां रेखा चौहान से किसी बात पर उलझ गया। बात बढ़ी तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मां की उंगलियां कट गईं। हमले के बाद आरोपी अपने चाचा के घर पहुंचा और वहां चाची सुनीता देवी व चचेरे भाई हर्षित पर हमला कर दिया।

मौके से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने दबोचा

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रेखा चौहान और हर्षित की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारी का बयान: बदले की भावना में की वारदात

काशीपुर के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि सेंकी चौहान ने कुछ दिन पहले चाचा द्वारा डांटे जाने की बात दिल में बसा ली थी। इस घटना का बदला लेने के लिए उसने पहले मां को मारा, फिर चाची और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल

परिवार के अंदर हुए इस खूनी संघर्ष से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं कि नशे में एक बेटा अपने ही परिवार का दुश्मन बन सकता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular