Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम से लौट रहीं 8 महिला यात्रियों को बेहोश कर लूटा, दो...

चारधाम से लौट रहीं 8 महिला यात्रियों को बेहोश कर लूटा, दो ज़हरखुराने ऋषिकेश से गिरफ्तार

देहरादून:चारधाम यात्रा से लौट रही महिला यात्रियों को नशा देकर लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को जीआरपी देहरादून ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी रेल देहरादून तृप्ति भट्ट (IPS) के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रताप सिंह (बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) और किशन यादव (सुपौल, बिहार) के रूप में हुई है। दोनों को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दबोचा गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इंदौर से चारधाम यात्रा पर आईं आठ महिला यात्रियों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उनके जेवर, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। पीड़ित महिलाएं हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिली थीं, जिसके बाद जीआरपी दिल्ली ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जीरो एफआईआर दर्ज की।

देहरादून जीआरपी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, लूटी गई सामग्री और नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।

एसपी तृप्ति भट्ट ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस तरह के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular