Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में कोरोना के फिर बढ़े मामले, चारधाम और वैष्णोदेवी यात्रा से...

उत्तराखंड में कोरोना के फिर बढ़े मामले, चारधाम और वैष्णोदेवी यात्रा से लौटे तीन श्रद्धालु समेत सात नए मरीज मिले…

Corona new variant How deadly what symptoms Uttarakhand action plan to  fight virus कोरोना का नया वेरियंट कितना जानलेवा-क्या लक्षण, वायरस से लड़ने  को उत्तराखंड में क्या ऐक्शन ...देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने दस्तक दी है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के इस सीजन के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक ही दिन में सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, सात संक्रमितों में से तीन श्रद्धालु हाल ही में बदरीनाथ, केदारनाथ और वैष्णो देवी की यात्रा से लौटे थे। देहरादून के रायपुर क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौटा था। सहसपुर निवासी एक अन्य मरीज हाल ही में केदारनाथ दर्शन कर आया था, जबकि चकराता रोड निवासी एक श्रद्धालु 25 मई को वैष्णो देवी से लौटने के बाद बीमार पड़ा।

इन सभी मरीजों में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद आरटीपीसीआर जांच कराई गई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। संक्रमितों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इनमें से किसी में भी गंभीर लक्षण नहीं पाए गए हैं।

राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने और कोविड अनुरूप व्यवहार अपनाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालु वर्ग विशेष ध्यान रखें, क्योंकि यात्रा के दौरान संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular